Showing posts with label S D Burman. Show all posts
Showing posts with label S D Burman. Show all posts

Thursday, September 30, 2010

Hum hain raahi pyaar ke by Kishore Kumar

This is one of my most favorite Kishore songs. Full of meaning.


हम हैं राही प्यार के, हम से कुछ ना बोलिए
जो भी प्यार से मिला, हम उसी के हो लिए ||

दर्द भी हमें कबूल, चैन भी हमें कबूल
हम ने हर तरह के फूल, हार में पिरो लिए ||

धूप थी नसीब में, धूप में लिया हैं दम
चांदनी मिली तो हम, चांदनी में सो लिए ||

दिल पे आसरा किये, हम तो बस यूं ही जिये
एक कदम पे हंस लिए, एक कदम पे रो लिये ||

राह में पड़े हैं हम, कब से आप की कसम
देखिये तो कम से कम, बोलिये ना बोलिये ||

*** ***
चित्रपट: नौ दो ग्याराह (१९५७)
गीत: मजरूह सुलतानपुरी
स्वर: किशोर कुमार
संगीत: सचिन देव बर्मन
*** ***
Nau Do Gyarah, Mahrooh Sultanpuri, Kishore Kumar, Sachin Dev S D Burman